• Fri. Mar 27th, 2026

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया सोलर हाईमास्ट संयंत्र का लोकार्पण

0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

बिलासपुर // केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में ग्राम मोहभट्ठा में स्वयंभू भुनेश्वर मंदिर के पास 10 लाख 75 हजार रूपए की लागत से स्थापित 2 सोलर हाईमास्ट संयंत्र का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विशिष्ट अतिथि क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री तोखन साहू ने कहा कि सोलर हाईमास्ट संयंत्र लगने से क्षेत्र में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को आवागमन एवं सुरक्षा में सुविधा मिलेगी। यह योजना स्वच्छ एवं नवीनीकरण ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना है। तत्पश्चात् अतिथिगणों ने स्वयंभू भुनेश्वर मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर क्षेत्र तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की योजना अनुरूप पर्यटन स्थलों में प्रकाश व्यवस्था किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष बिल्हा श्री रामकुमार कौशिक, अध्यक्ष नगर पंचायत बिल्हा श्रीमती वंदना जेण्द्रे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, मोहभट्ठा सरपंच श्रीमती गौरी धु्रव, श्री कोमल सिंह ठाकुर एवं श्री सोमेश तिवारी, श्री मोहन डोरिया, श्रीमती पुनिता डहरिया, श्री विष्णु बिंदल, श्री बृजभुषण वर्मा, श्री राजकुमार साहू, श्रीमती तुलसी बघेल, श्री कृष्णचंद महापात्र, श्री घनश्याम कौशिक, श्री उमाशंकर कश्यप, श्री लव श्रीवास, श्री नरेन्द्र सन्नाड, श्री मोहन वर्मा के साथ-साथ भारी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed