• Thu. Mar 26th, 2026

टीबी रोगियों के पोषण सुधार की दिशा में जिला चिकित्सालय की पहल सिविल सर्जन अनिल गुप्ता के आतिथ्य में पोषण आहार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

0 0
Read Time:1 Minute, 16 Second

बिलासपुर :— जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एसईसीएल (SECL) के सीएसआर मद से प्राप्त पोषण आहार का टीबी मरीजों को वितरण किया गया। सिविल सर्जन श्री अनिल गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी, जिला कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती ए. सरिता, अस्पताल सलाहकार सुश्री शेफाली कुमावत सहित टीबी नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा टीबी मरीजों को नियमित उपचार के साथ-साथ पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों के पोषण स्तर में सुधार कर उपचार को अधिक प्रभावी बनाना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed