• Thu. Mar 26th, 2026

पत्रकार संगठन ने पूरे किए दो वर्ष, फरवरी-मार्च में चुनाव कराने की घोषणा

0 0
Read Time:4 Minute, 16 Second

पाली/ कोरबा :- बैठक में पाली, कटघोरा, बाकी मोगरा सहित आसपास के क्षेत्रों के सदस्य पत्रकारों ने भाग लिया। विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश सचिव कमल वैष्णव, प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा तथा बिलासपुर जिला सचिव आमिर खान उपस्थित रहे।

बैठक में पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन के पुराने सदस्यों ने विधिवत सदस्यता फॉर्म भरकर नवीनीकरण किया तथा संगठन के प्रति विश्वास जताते हुए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। साथ ही कुछ नए पत्रकार साथियों ने भी सदस्यता ग्रहण कर संगठन में शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने संबोधित करते हुए बताया कि संगठन अपना दो वर्ष का सफर पूर्ण कर चुका है। आगामी फरवरी या मार्च माह में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे, जिसकी तिथि एवं माह की औपचारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि बिलासपुर में हाल ही में हुई बैठक में भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार अनिल साखरे को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जा चुका है।

श्री तिवारी ने आगे बताया कि रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पाण्डेय संगठन के संस्थापक संरक्षक हैं, जिन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय संगठनों में अपनी सेवाएं दी हैं। उनके नेतृत्व में संगठन पत्रकार हितों के लिए संकल्पित है। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आगामी दो वर्षों के लिए संगठन की बेहतर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने सभी से संगठित रहने की अपील की और कहा, “हम संगठित रहेंगे तभी मजबूत हो पाएंगे।”

प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने भी एकता पर जोर दिया। बिलासपुर संभाग के संभागीय उपाध्यक्ष (पाली निवासी) दीपक शर्मा ने भी उपस्थित साथियों से एकजुट रहने की अपील की।

बैठक में मुख्य रूप से

– प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी

– प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल

– प्रदेश सचिव कमल वैष्णव

– प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा

– बिलासपुर जिला सचिव आमिर खान

– प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरत दास महंत

– संभागीय उपाध्यक्ष दीपक शर्मा

– पाली ब्लॉक अध्यक्ष तारकेश्वर पटवा

– मीडिया प्रभारी बाकी मोगरा धनेश देवांगन

– जिला महासचिव बी. एन. यादव

– बांकी मोगरा उपाध्यक्ष प्रणय मिश्रा

– बांकी मोगरा कोषाध्यक्ष एच. बी. अंसारी

– बांकी मोगरा सचिव अजय कुमार चौहान

– ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य विमल कुमार

– कोरबा जिला उपाध्यक्ष रामनारायण रजक

– पाली ब्लॉक सचिव ओम प्रकाश जायसवाल

– मनोज कुमार डिक्सेना, दीपक कुमार डिक्सेना, सुनील साहू, सुनील कुर्रे, राहुल जायसवाल आदि साथी उपस्थित थे।

यह बैठक संगठन की एकता, सदस्यता विस्तार एवं आगामी चुनाव की तैयारियों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed