• Sat. Feb 7th, 2026

श्रद्धा और उल्लास के संग रवाना हुई रामलला दर्शन यात्रा, बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु शामिल

0 0
Read Time:4 Minute, 35 Second

बिलासपुर :— आस्था, विश्वास और भावनाओं से भरा एक ऐतिहासिक व अविस्मरणीय दृश्य आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जब श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने श्रद्धालुओं से भरी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।

 

   जिला पंचायत अध्यक्ष सूर्यवंशी ने इस अवसर पर कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का सम्मान है, जिसके माध्यम से समाज के हर वर्ग को प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी उपस्थित रहे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य और भावनात्मक वातावरण बनाया गया था। गाजे-बाजे, पारंपरिक नृत्य, तिलक, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के बीच जब श्रद्धालु स्टेशन पहुंचे, तो पूरा परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के चेहरों पर अपार उल्लास, श्रद्धा और भावुकता स्पष्ट दिखाई दे रही थी। अयोध्या धाम के साथ-साथ ये श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करेंगे।

 

    दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। जीपीएम जिले के पेण्ड्रा निवासी श्री श्रवण गुप्ता एवं श्रीमती सुषमा देवी गुप्ता ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है, जो मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इतनी सुव्यवस्थित और सम्मानजनक व्यवस्था एक सपना साकार होने जैसा है।

 

कोटा निवासी श्रीमती सरोज जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता के कारण आज अनेक महिलाओं को श्री रामलला के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए वे उनके प्रति कृतज्ञ हैं। वहीं बाराद्वार के गिरिलाल राठौर एवं जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ निवासी जगन्नाथ प्रसाद सहित अन्य दर्शनार्थियों ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय और भावनात्मक क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। 

    उल्लेखनीय है कि इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 श्रद्धालु भी शामिल हैं। श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या आने-जाने, ठहरने, मंदिर दर्शन, नाश्ता एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। साथ ही यात्रा के दौरान टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मियों एवं चिकित्सकों का दल भी श्रद्धालुओं के साथ मौजूद रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड तथा रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed