• Fri. Feb 13th, 2026

बिलासपुर सहित राज्य की 4 केंद्रीय जेलों को मिला आईएसओ प्रमाणन गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी जेल प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second

बिलासपुर :—उप मुख्यमंत्री एवं जेल विभाग के प्रभारी विजय शर्मा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ की केंद्रीय जेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में केन्द्रीय जेल बिलासपुर सहित रायपुर, दुर्ग एवं अम्बिकापुर को आईएसओ 9001 : 2015 प्रमाणन प्रदान किया गया है।

प्रमाण पत्र जारीकर्ता संस्था द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2026 को केन्द्रीय जेल रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं अम्बिकापुर के जेल अधीक्षकों को औपचारिक रूप से प्रदान किए गए। यह प्रमाणन जेल प्रशासन में गुणवत्ता आधारित कार्यप्रणाली, सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं, पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे बंदी कल्याण, मानवाधिकार संरक्षण, जोखिम प्रबंधन, जन-विश्वास एवं संस्थागत विश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही सुधारात्मक न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में यह पहल मील का पत्थर सिद्ध होगी। आईएसओ प्रमाणन की इस प्रक्रिया में केन्द्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, केन्द्रीय जेल बिलासपुर के जेल अधीक्षक खोमेश मण्डावी, केन्द्रीय जेल दुर्ग के जेल अधीक्षक मनीष सम्भाकर तथा अक्षय सिंह राजपूत सहित चारों केंद्रीय जेलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिलासपुर के जेल अधीक्षक ख़ोमेश मंडावी ने कहा कि राज्य शासन द्वारा जेल प्रशासन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो छत्तीसगढ़ को सुधारात्मक प्रशासन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed