• Wed. Mar 25th, 2026

कांग्रेस प्रवक्ता के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

बिलासपुर // भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक और भाजपा के प्रवक्ता रजनीश कुमार सिंह ने कांग्रेस प्रवक्ता के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ भी नहीं है अपराध और भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड कांग्रेस के नाम पर दर्ज हैं कांग्रेस के प्रवक्ता जिस बिलासपुर में आकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं कांग्रेस राज में इसी बिलासपुर को चाकूपुर बना दिया गया था रजनीश ने कहा की प्रदेश की जनता अभी भूली  नहीं हैं कि किस तरह से कांग्रेस के राज में चाकूबाजी गोलीबारी लूट डैकती जैसी घटनाएं चरम पर थी कांग्रेस पोषित भू माफिया किस तरह से तमंचे लहराकर भोली भाली जनता के जमीनों पर कब्जा कर रहे थे

रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को पूरी तरह से कोलेप्स कर  दिया गया था शांति के टापू कहे जाने वाले इस प्रदेश को कांग्रेस ने राष्ट्रीय अपराध इंडेक्स में छठवें नंबर पर पहुंचा दिया था अपराध के नाम पर महज ढाई करोड़ आबादी वाले इस प्रांत ने देश के बड़े बड़े आबादी वाले राज्य को पीछे छोड़ दिया था हत्या में पांचवा, अपहरण में तीसरा,तो रेप और यौन उत्पीड़न की घटनाओं में छत्तीसगढ़ देश भर में दूसरे स्थान पर चला गया था

रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि इसी तरह से कांग्रेस ने अपने पांच वर्ष के शासनकाल में भ्रष्टाचार के नए नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए दो हजार पांच सौ करोड़ का शराब घोटाला,महादेव सट्टा घोटाला ,पांच सौ चालीस करोड़ के कोयला घोटाला, सात सौ करोड़ के राशन घोटाला, कोरोना काल में शराब पर शेष लगाकर 500 करोड़ के भ्रष्टाचार किए,कांग्रेसियों ने तो गौ माता को भी नही छोड़ा कांग्रेस के नेता 500 करोड़ के गोबर को भी खा गए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed