• Wed. Mar 25th, 2026

निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें – कलेक्टर

0 0
Read Time:1 Minute, 2 Second

बिलासपुर // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने जिले में 7 मई मंगलवार को होने वाले निर्वाचन में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील जिले के सभी नागरिकों से की है। मतदान के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित है।
कलेक्टर ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक मतदाता को सहभागी बनना चाहिए। मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। हमें अपने इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए और अपनी महती जिम्मेदारी का अनिवार्य रूप से निर्वहन करना चाहिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने इस पुनीत कार्य में सभी की सहभागिता की अपील की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed