• Mon. Mar 9th, 2026

महिला आयोग का महा जन-सुनवाई सप्ताह जारी, 10 मार्च को बिलासपुर में होगा आयोजन

0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

बिलासपुर :— छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से महा जन-सुनवाई सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 10 मार्च 2026 को बिलासपुर संभाग स्तर पर महा जन-सुनवाई आयोजित की जाएगी।
आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक (कैबिनेट मंत्री दर्जा) की अध्यक्षता में गठित न्यायपीठ की उपस्थिति में यह जन-सुनवाई प्रातः 9 बजे से सभाकक्ष प्रार्थना भवन, जल संसाधन विभाग, बिलासपुर में आयोजित होगी। इस अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया एवं सुश्री दीपिका शोरी भी उपस्थित रहेंगी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अधिनियम की धारा 10(3) के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसार बिलासपुर संभाग के जिलों से प्राप्त महिलाओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतों की सुनवाई कर उनका निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही जन-सुनवाई में उपस्थित होकर पीड़ित महिलाएं नए प्रकरण भी दर्ज करा सकेंगी, जिन पर आयोग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि महा जन-सुनवाई सप्ताह 8 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न संभागों में महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है। आयोग द्वारा महिलाओं से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु जन-सुनवाई में उपस्थित होकर लाभ उठाएं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Related Post

बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र में महिला खिलाड़ियों ने खेलों में दिखाया उत्साह कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी, बिलासपुर रही विजेता
बिलासपुर में सजी कोसा और कॉटन वस्त्रों की प्रदर्शनी, बुनकरों को मिला विपणन का मंच छत्तीसगढ़ की बुनाई कला का प्रदर्शन, कंपनी गार्डन के पास लगी हाथकरघा प्रदर्शनी
बिजली बिल नहीं चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कदम, विभाग ने चलाया वसूली अभियान असमा कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में कार्रवाई, 15 लाख से अधिक बकाया वाले कनेक्शन काटे

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed