• Sun. Mar 15th, 2026

अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती: रेत व गिट्टी ले जाते 11 वाहन जप्त खनिज विभाग की जांच में लारिपारा, सेंदरी व कोनी क्षेत्र से 11 वाहन जब्त

0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second

बिलासपुर :— कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 11/03/2026,12/03/2026 एंव 13/03/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा निरतु, लोफन्दी, कच्छार, लछनपुर, रतनपुर लमेर,लारिपारा घुटकू,निरतु सेंदरी,कोनी,बिरकोना, मोपका, चकरभाठा, दर्रीघाट, जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान लारिपारा क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 02 ट्रेक्टर ट्राली, सेंदरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 04 ट्रेक्टर ट्राली, कोनी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन,जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 03 हाइवा वाहन व गिट्टी का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया है। इस प्रकार कुल को 11 वाहनों को जप्त किया जाकर पुलिस थाना कोनी व जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed