• Sun. May 10th, 2026

कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी हुए शामिल

0 0
Read Time:5 Minute, 26 Second

बिलासपुर  :—  केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 06 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी में आयोजित किसान सम्मेलन के माध्यम से देशभर के किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि जारी की गई। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र में  आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी मौजूद रहे,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे किसान समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं।

कृषि उपसंचालक ने बताया कि योजना के तहत जिले के 1 लाख  108  किसानों  के बैंक खाते में 20 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। इस दौरान जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा किसानों को ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में किसानों को अन्य किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री जागेंद्र कश्यप, प्रतिनिधि सभापति कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत बिलासपुर, सुरेश श्रीवास विधायक प्रतिनिधि बेलतरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही राजेंद्र कुमार राठौर, संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर, डॉ. गीत शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर, तथा उप संचालक कृषि श्री पी डी हाथेश्वर सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

*22वीं किस्त की राशि मिलने पर किसानों ने जताया आभार*

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि मिलने पर जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। ग्राम कलमीटार के किसान देव कुमार जायसवाल ने बताया कि इस राशि का उपयोग वे खेती के लिए खाद-बीज खरीदने तथा खेती की तैयारी में करेंगे, जिससे उनकी खेती को मजबूती मिलेगी। ग्राम सीपत के किसान संतोष कुमार साहू ने भी योजना की किस्त मिलने पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि से वे अपने खेत के लिए आवश्यक कृषि सामग्री खरीदेंगे और खेती के कार्यों में इसका उपयोग करेंगे।

इसी तरह तखतपुर के किसान प्रभात कुमार कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के लिए बहुत सहायक साबित हो रही है। वे इस राशि का उपयोग बीज और खाद खरीदने में करेंगे। कोटा ब्लॉक के ग्राम  कलारडीह निवासी किसान दिलहरण श्रीवास और मस्तूरी के ग्राम देवरी के किसान राजकुमार मिश्रा ने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली राशि से किसानों को खेती के समय काफी सहारा मिलता है। इस राशि का उपयोग वे अपने खेत की जुताई और कृषि कार्यों में करेंगे। ग्राम  सैदा के किसान बाबूलाल सूर्यवंशी  ने भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे खेती से जुड़ी आवश्यक सामग्री खरीदने और फसल की देखभाल में करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed