• Fri. Mar 20th, 2026

जिला पंचायत बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

बिलासपुर :— दिनांक 18.03.2026 को जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक माननीय राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में माननीय सभी सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य एवं अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी सिंह एवं जिला स्तर के सभी अधिकारियों की उपस्थिति में हुई।

 

बैठक में अंत्यावसायी विभाग जिला व्यापार उद्योग विभाग कृषि विभाग, खनिज विभाग खादी ग्रामोद्योग विभाग स्वास्थ्य विभाग योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई।

 

अंत्यावसायी विभाग द्वारा माननीय सदस्यगणों को ऋण लेने हेतु जानकारी प्रदान की गई है।

 

कृषि विभाग द्वारा किसानो को दलहन-तिल्हन उत्पादक हेतु प्रोत्साहित करना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पंजीकृत किसान पात्र/अपात्र की जानकारी दी गई ।

 

खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों के निराकरण करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु में हैण्ड पंप को सुधार कर लिया जावेगा एवं सीपत में जल्द से जल्द पाईप लाईन सुधार का कार्य किया जावेगा एवं नल जल योजना संबंधी जानकारी माननीय सदस्यगणों को प्रदान की गई एवं पानी की समस्या के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप सभापति अनुसुईया कश्यप, अम्बिका विनोद साहू सभापति, निरंजन सिंह पैकरा सभापति, शिवेन्द्र प्रताप कौशिक, राजेन्द्र धीवर, दामोदर कांत, राधा खिलावन पटेल, रजनी पिन्टू मरकाम, जयकुमारी प्रभु जगत सदस्यगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed