• Wed. Mar 25th, 2026

मधुमेह मरीजों के लिए राहत, कोनी अस्पताल में मुफ्त जांच व परामर्श की सुविधा QR कोड से होगा पंजीयन, सीमित मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

बिलासपुर // कुमार साहब स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कोनी द्वारा 27 मार्च से तीन दिवसीय निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 27, 28 एवं 29 मार्च 2026 को प्रतिदिन सवेरे 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। प्रत्येक दिन लगभग 75 मरीजों की जांच की जाएगी जिसके लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। पंजीयन 24 एवं 25 मार्च को सवेरे 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। मरीज अस्पताल के पंजीयन काउंटर पर उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन कर सकेंगे, जिससे उन्हें जांच हेतु दिनांक आबंटित किया जा सके। सभी जांच उपरांत मरीजों की रिपोर्ट 1 अप्रैल 2026 के बाद उनके पंजीकृत वाट्सअप नंबर पर भेजी जाएगी।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में मरीजों के लिए लीवर स्वास्थ्य का आकलन करने हेतु सोनोग्राफी (फैटी लीवर जांच) एवं लीवर स्टिफनेस जांच हेतु फाइब्रोस्केन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में लीवर जांच के साथ-साथ शारीरिक परीक्षण, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, लीवर फंक्शन टेस्ट एवं किडनी फंक्शन टेस्ट भी किए जाएंगे। उचित जीवनशैली हेतु आहार परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। मधुमेह मरीजों के लिए सभी जांच निःशुल्क प्रदान की जाएगी। डॉ. सिंह ने मरीजों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं समय पर पंजीयन कराएं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9425581851 पर सवेरे 9 बजे से 2 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed