• Fri. Mar 27th, 2026

जिला प्रशासन बिलासपुर : भीषण गर्मी में राहत हेतु एक माह तक संचालित होगा ‘प्याऊ घर’ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स : सेवा भावना के तहत राहगीरों व श्रमिकों को नि:शुल्क जल सेवा उपलब्ध

0 0
Read Time:4 Minute, 18 Second

बिलासपुर // भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के आदेशानुसार एवं राज्य सचिव बृजेश बाजपेई के मार्गदर्शन में, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में नेहरू चौक स्थित टाउन हॉल के पास, कलेक्ट्रेट के सामने ‘प्याऊ घर’ का शुभारंभ किया गया।

यह ‘प्याऊ घर’ एक माह तक निरंतर सेवा कार्य के रूप में संचालित किया जाएगा, जहां राहगीरों की प्यास बुझाने हेतु ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। बढ़ती गर्मी और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई इस जनसेवा पहल का मुख्य उद्देश्य राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को राहत प्रदान करना है।शुभारंभ अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य, अधिकारीगण, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने इस सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेयी, विजय टांडे (जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ),सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट) विजय यादव, भूपेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर बाजपेयी एम.एम.बाजपेयी , मनोज राय (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, जीपीएम) तथा डॉ. नवनीत कौशिक (जिला मुख्यालय आयुक्त, स्काउट) उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि “भारत स्काउट्स एवं गाइड्स” सदैव सेवा, अनुशासन एवं समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। ‘प्याऊ घर’ की यह पहल उसी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है, जो मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश देती है। भीषण गर्मी के बीच यह व्यवस्था राहगीरों के लिए बड़ी राहत सिद्ध हो रही है, जहां स्वयंसेवक पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ लोगों को जल सेवा प्रदान कर रहे हैं तथा स्वच्छता और सहयोग का संदेश भी दे रहे हैं। इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि यह जिले का प्रथम ‘प्याऊ घर’ है तथा आगामी समय में जिले के सभी ब्लॉकों में भी ऐसे ‘प्याऊ घर’ स्थापित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इस सेवा का लाभ पहुंच सके। यह पहल न केवल तत्काल राहत प्रदान कर रही है, बल्कि युवाओं में सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी सुदृढ़ कर रही है।

कार्यक्रम में जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री महेंद्र बाबू टंडन, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डॉ. पूनम सिंह उपस्थित रहीं।स्काउट शत्रुघन सूर्यवंशी, नवीन यादव, निखिल सिंह, शशांक विश्वकर्मा, शिव साहू, राजेंद्र कौशिक, संतोष तंबोली, सुरेश साहू तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।गाइडर श्रीमती रश्मि तिवारी, अपर्णा सरखेल,पार्वती कौशिक, स्वाति हार्डीकर, , डॉ. शीला शर्मा, सरला दुबे, निशा साहू, कौशल्या साहू सहित जिले के अन्य स्काउटर, गाइडर, स्काउट, गाइड, रोवर्स एवं रेंजर्स उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed