• Wed. Mar 25th, 2026

हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीशों ने भी किया मतदान

0 0
Read Time:1 Minute, 24 Second

बिलासपुर // छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने भी मतदान किया। वे अपने परिवार जनों के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों में पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया। इस क्रम में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस गौतम भादुड़ी ने सपरिवार बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 71 शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा कॉलेज पहुंचकर मतदान किया। इसी प्रकार माननीय न्यायधीश पार्थ प्रतीम साहू ने मतदान केंद्र क्रमांक 37 कोल इंडिया कार्यालय 27 खोली, माननीय न्यायाधीश श्री राकेश मोहन पाण्डेय मतदान केंद्र 38 गुरू तेग बहादुर स्कूल 27 खोली पहुंचकर मतदान किया। इसी कड़ी में माननीय न्यायाधीश श्री संजय के. अग्रवाल ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 170 साइंस कालेज सरकण्डा में सपरिवार जाकर मतदान किया। सभी ने जिले के सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed