बेलगहना :— अरपा नदी के तट पर बसे ग्राम पंडरापथरा के ग्रामीणों ने अरपा नदी पर बने तटबंध की मरम्मत की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच के माध्यम से कलेक्टर बिलासपुर को सितंबर माह में आवेदन दिया गया था किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 25 वर्ष पूर्व तटबंध बनाया गया था किंतु वह कई जगह से टूट गया है जिससे वर्षा ऋतु के बाढ़ का पानी गांव में घुसता है और फसलों को नुकसान होता है तथा जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है।पंडरापथरा निवासी प्रेस विग राजेश विग तथा राजकमल आदि ग्रामीणों ने बताया कि तट बंध बनने के बाद से एक भी बार मेंटेनेंस का कार्य नहीं हुआ है जिसके चलते तटबंध कई जगह से टूट गया है और यदि शीघ्र मरम्मत नहीं की गई तो आने वाली वर्षा ऋतु की बाढ़ से भारी क्षति हो सकती है वही विलम्ब से कार्य करने पर लागत भी बढ़ जाएगी
ग्राम वासियों ने शासन प्रशासन से जनहित के इस कार्य को शीघ्र कराने की मांग की है
बेलगहना में भी आवश्यक है अरपा नदी पर तटबंध
ग्राम बेलगहना के अरपा नदी के तट पर शिव घाट से लेकर मुक्तिधाम घाट तक तटबंध अति आवश्यक है तटबंध नहीं होने से तेजी से कटाव हो रहा है जिसे रोकने के लिए शीघ्र ही तटबंध बनाया जाना चाहिए।कटाव के चलते मुक्तिधाम की आधी जमीन नदी में समा चुकी है जो चिंताजनक है। इस संबंध में पूछे जाने पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ श्री मानिकपुरी ने बताया कि इसके लिए कार्य योजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा