• Thu. Apr 30th, 2026

युवा कार्यक्रमों और नई कार्यप्रणाली पर स्काउट्स-गाइड्स कार्यशाला में विस्तार से चर्चा

0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second

बिलासपुर :—  भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देशन में जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में एक दिवसीय स्काउटर एवं गाइडर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन की नई योजनाओं, सदस्यता वृद्धि, युवा कार्यक्रमों तथा नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट श्री रविश गुप्ता जी, अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला शिक्षा अधिकारी स्काउट श्री विजय कुमार टांडे, विशिष्ट अतिथि सयुक्त राज्य सचिव बीना यादव कार्यशाला में मुख्य रूप से श्री शैलेन्द्र मिश्रा (राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट एवं शिविर संचालक),मो. शादिक शेख (राज्य समन्वयक मेंबरशिप ग्रोथ),सहायक राज्य आयुक्त स्काउट श्री विजय कुमार यादव, सहायक राज्य आयुक्त स्काउट श्री विजय कुमार यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री डीगम्बर सिंह कौशिक, जिला संगठन आयुक्त गाइड उतरा मानिकपुरी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संगठन की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

 

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान नवीन राज्य पुरस्कार योजना,न्यू यूथ प्रोग्राम एवं ग्रोथ, वारंट चार्टर की जानकारी, बीएसजी इवेंट्स की जानकारी, नवीन बैज एवं उपलब्धियों तथा यूनिफॉर्म संबंधी दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में बिलासपुर से 30, कोरबा 24, जांजगीर चांपा 07 स्टॉप एवं रोवर्स -रेंजर्स समिल्लित करके 80 के संख्या में उपस्थित स्काउटर एवं गाइडर ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने हेतु अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का वातावरण अनुशासन, सीखने और संगठनात्मक विकास की भावना से परिपूर्ण रहा। यह कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई, जिससे उन्हें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की नवीन कार्यप्रणाली एवं योजनाओं को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed