• Thu. May 28th, 2026

टीएस सिंहदेव का आमरण अनशन, बैज भूख हड़ताल पर

0 0
Read Time:3 Minute, 57 Second

सूरजपुर। विश्रामपुर थाने के सामने पूर्व डिप्टी सीएम टीएम सिंहदेव ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज भी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। मंगलवार को प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। कांग्रेस ने जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट की स्नढ्ढक्र वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। कांग्रेस में चल रही आपसी बयानबाजी के बीच टीएस सिंहदेव, भूपेश बघेल और दीपक बैज एक साथ एक मंच पर नजर आए। आंदोलन स्थल से नगर पंचायत शिवनंदनपुर की चुनावी आमसभा तक तीनों नेता एकजुट दिखाई दिए। आमसभा में शामिल होने के लिए तीनों नेता एक ही गाड़ी में सवार नजर आए। टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में दर्ज स्नढ्ढक्र को कानूनन गलत बताया। उन्होंने प्रशासन को शाम 6 बजे तक निर्णय लेने की मोहलत दी थी और चेतावनी दी थी कि कार्रवाई नहीं होने पर वे आमरण अनशन शुरू करेंगे। कांग्रेस की आमसभा से लौटने के बाद टीएस सिंहदेव ने विश्रामपुर थाने के सामने अनशन शुरू कर दिया। रात में आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे रहे। इनमें से कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। शिवनंदनपुर नगर पंचायत की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में टीएस सिंहदेव आमरण अनशन पर बैठे हैं, जबकि दीपक बैज भूख हड़ताल कर रहे हैं। भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के कांग्रेसजन चूड़ी पहनकर नहीं बैठे हैं। उन्होंने कहा कि थानेदार का नाम हमेशा याद रखा जाएगा। सरकार आती-जाती रहती है। किसी दिन हमारी भी सरकार आएगी। एसपी और आईजी भी समझ लें। जब मामला आपकी जानकारी में आ गया है तो सुधार कर लीजिए, नहीं तो इसे याद रखा जाएगा। कांग्रेस ने आंदोलन के दौरान प्रमुख रूप से तीन मांगें रखी थीं। इनमें से एक मांग नरेंद्र जैन के आवेदन पर दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की थी। विश्रामपुर पुलिस ने मंगलवार देर शाम नरेंद्र जैन के आवेदन पर दूसरे पक्ष के खिलाफ धारा 296 और 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि न्याय के लिए चल रहे संघर्ष की राह में उनकी पहली मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि न्याय और संघर्ष की इस लड़ाई में वे आगे भी लगातार बढ़ते रहेंगे।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Related Post

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *