• Thu. May 28th, 2026

सर्राफा व्यापारी की बीच बाजार गोली मारकर हत्या

0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। दुकान बंद करते समय बदमाश प्रदीप सोनी से सोना-चांदी लूटने लगे, उन्होंने विरोध किया तो सीने पर गोली मार दी। मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि, व्यापारी का सोना-चांदी लूटकर बदमाश फरार हो गए हैं। हालांकि, कितने की लूट हुई है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हत्या के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। परिजन और स्थानीय व्यापारियों ने अस्पताल में पुलिस से शव छीन लिया और सडक़ जाम कर दिया। सर्राफा व्यापारी संगठन और अन्य व्यापारी संगठनों ने कल पेंड्रा बंद का ऐलान किया है। चश्मदीदों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 7 बजे 3 आरोपी एक पल्सर पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने प्रदीप सोनी को बेहद करीब से गोली मारी है। सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। मौके से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी है और फरार पल्सर सवारों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत रात्रे ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यापारी की मौत हो गई थी। दाहिने तरफ सीने में गोली लगी है। अभी बॉडी से एक ही गोली मिली है। पीएम के बाद पता चलेगा की कितनी गोली मारी गई है। स्थानीय पंकज तिवारी ने बताया कि, लूट की नीयत से सरेआम व्यापारी प्रदीप सोनी को गोली मारी गई है। यह सीधे तौर पर कानून व्यवस्था की लापरवाही है। जब नागरिक और व्यापारी सुरक्षित नहीं है तो इस प्रदेश का हाल कैसा चल रहा होगा आप समझ सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *