• Fri. May 29th, 2026

मासिक धर्म कोई शर्म नहीं, इस पर खुलकर संवाद होना जरूरी : गुप्ता

0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second

बिलासपुर। मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस 28 मई के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर द्वारा यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में रिवर व्यू परिसर में “तारुण्य वार्ता – मासिक धर्म पर खुलकर बात” विषय पर जागरूकता रैली एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक चुप्पी को तोड़ते हुए स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त  इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देश तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला मुख्य आयुक्त विजय टांडे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट)  रविश गुप्ता ने कहा कि मासिक धर्म कोई शर्म नहीं बल्कि प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर खुलकर संवाद होना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि श्री अवधेश अग्रवाल ने इसे सामाजिक सोच बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

अध्यक्षता कर रहे जिला मुख्य आयुक्त  राजेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि स्काउट-गाइड संगठन किशोरियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जिला मुख्यालय आयुक्त  नवनीत कौशिक ने कहा कि जागरूकता ही माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

इसी अवसर पर फिल्म निर्माता आर्यन तिवारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सूर्यवंशी द्वारा माहवारी विषय पर आधारित साइलेंट शॉर्ट फिल्म के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत स्कार्फ, पौधे एवं “पीरियड फ्रेंडली ब्रेसलेट” भेंट कर किया गया।

जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि स्वस्थ बेटियां ही सशक्त समाज की आधारशिला हैं और यह अभियान महिलाओं एवं किशोरियों को सम्मानजनक और जागरूक वातावरण देने की दिशा में निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर-रेंजर्स सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *