• Sun. May 31st, 2026

कलेक्टर ने किया साइलेंट फ़िल्म का पोस्टर लांच

0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

बिलासपुर । विश्व मासिक स्वच्छता दिवस के अवसर पर 28 मई को आर्यन फ़िल्मस की सामाजिक जागरूकता पर आधारित साइलेंट फिल्म का पोस्टर लॉन्च बिलासपुर में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।

फिल्म का औपचारिक लॉन्च बिलासपुर कलेक्टर  संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीइओ संदीप अग्रवाल एवं एसपी श्रीमती मधुलिका सिंह के करकमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से पूनम सिंह की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर फिल्म के डायरेक्टर रामा नन्द तिवारी एवं क्रिएटिव डायरेक्टर महेंद्र सूर्यवंशी भी मौजूद रहे।

साइलेंट फिल्म समाज में मासिक धर्म मे स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषय को संवेदनशील और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करती है। फिल्म के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है।

फिल्म में कलाकार कृष्णनी तिवारी एवं नरेन्द्र सिंह चंदेल ने अभिनय किया है। फिल्म के डीओपी मोहनीश हैं, जबकि पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य जीतू स्टूडियो द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर टेर्सल हर्ब प्रा. लि. के सहयोग से 500 सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आर्यन फ़िल्मस की इस सामाजिक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की जागरूकता फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *