बिलासपुर। कॉलोनी के रास्ते को लेकर सोसाइटी के सदस्यों के बीच बैठक चल रही थी। बारिश से पहले रास्ते को ठीक करने के लिए आपस में चर्चा कर रहे थे। कॉलोनीवासी हाथ जोडक़र कांग्रेस के पूर्व महापौर राजेश पांडे को समस्या बता रहे थे। इसी दौरान वे भडक़ गए और अपने बेटे के साथ मिलकर बिल्डर की जमकर पिटाई कर दी। जिससे पीडि़त घायल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व महापौर व उनके बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
सिविल लाइन पुलिस को पीडि़त अमित शर्मा ने बताया कि रविवार को कॉलोनी के सोसाइटी की बैठक हुई। जिसमें कॉलोनी के गेट के खराब रास्ते की साफ सफाई और उसे व्यवस्थित करने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कॉलोनी वालों ने मिलकर रास्ते को बारिश से पहले ठीक करने की बात कही। इसके बाद सभी कॉलोनी की गेट के पास पहुंचे। तभी राजेश पांडेय और राहुल पांडेय भी अपने घर से बाहर आ गए। रहवासी शिवम एन्कलेव अपार्टमेंट के मिनोचा कॉलोनी के गेट पर काम कराने का विरोध करने लगे। अपने-अपने रास्ते का इस्तेमाल करने की बात कहने लगे। वहीं कॉलोनी के लोग हाथ जोड़ कर पूर्व महापौर को अपनी समस्या बताने लगे। इस दौरान अचानक राजेश पाण्डेय और उनका बेटा भडक़ गया। उन्होंने कॉलोनी के रहने वाले बिल्डर अमित शर्मा से राहुल पाण्डेय ने गाली गलौज किया। जिसके बाद रास्ते में लेट कर रास्ता को रोकने की भी प्रयास किया गया। अमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उनका पैर खींच कर जमीन पर गिरा दिया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर मारपीट की। पत्थर से सिर और दाहिने कंधा पर हमला किया है। जिससे उनका चश्मा टूट गया है। आरोपियों ने पीडि़त को जान से मारने की धमकी दी है। पीडि़त का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद कॉलोनी के लोग दहशत में है। अमित शर्मा ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने राजेश पाण्डेय और उनके बेटे राहुल पाण्डेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। की घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व महापौर व उसका बेटा मिलकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। पीडि़त ने वीडियो फुटेज पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय और उनके बेटे राहुल पाण्डेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।