• Mon. Jun 8th, 2026

डिवाइडर से टकराई कार, युवती घायल, हादसे के बाद मौके से भागी

0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second

बिलासपुर। मंगला चौक से उसलापुर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना डिवाइडर से टकराने के कारण हुई, जिसमें कार चला रही युवती को मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद युवती कार मौके पर ही छोडक़र भाग गई। वह कुछ दूर जाकर एक युवक की बाइक पर बैठकर वहां से निकली। सिविल लाइन टीआई किशोर केंवट ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस कार मालिक का पता लगा रही है। यह हादसा तडक़े 4 से 5 बजे के बीच हुआ। इधर, बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर लखराम के पास बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन पर अचानक एक बंदर कूद गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कोनी के बनियाडीह निवासी कन्हैया पाटले अपनी पत्नी के साथ रविवार सुबह किसी काम से रतनपुर गए थे। शाम को वे दोनों अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। लखराम के पास सडक़ किनारे से अचानक एक बंदर उनकी बाइक पर कूद पड़ा। इससे कन्हैया पाटले बाइक को संभाल नहीं पाए और वह अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दंपति को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *