• Mon. Jun 8th, 2026

बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप

0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

बिलासपुर में 13 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया है। बॉयफ्रेंड उसे बाइक पर घुमाने के बहाने रेलवे स्टेशन ले गया। जहां पहले से 2 दोस्त मौजूद थे। बाद में तीनों ने मिलकर सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 13 साल की छात्रा ने सातवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। 5 मई को वह अचानक लापता हो गई। रिश्तेदारों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वे थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। 7 मई की रात 10 बजे पुलिस ने नाबालिग को रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया और रिश्तेदारों को जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों, रिश्तेदारों की मौजूदगी में काउंसलिंग के दौरान नाबालिग ने आप-बीती सुनाई। जांच में सामने आया कि बॉयफ्रेंड उसको घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था। इसके बाद वे लोग रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। जहां बॉयफ्रेंड के 2 दोस्त पहले से मौजूद थे। सुनसान जगह ले जाकर तीनों ने बारी-बारी रेप किया। आरोपियों की उम्र 13 से 16 साल के बीच है। आगे की कार्रवाई की जा रही है, उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में टीआई रजनीश सिंह ने बताया कि रिश्तेदारों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *