बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा वैध टिकट लेकर यात्रा करने की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 21 मई से 14 जून 2026 तक विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया जा रहा है। यह अभियान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के साथ-साथ रेलवे राजस्व में वृद्धि एवं अधिकृत टिकटधारी यात्रियों कोश्री एस. भारतीयन, सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी एस चौहान के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन में नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टीटीई एवं आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे। इस विशेष जांच अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन एवं यहाँ से गुजरने वाली 20 ट्रेनों की सघन जांच कर कुल 644 मामलों से कुल 4,13,970 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 380 मामलों से 02 लाख 87 हजार 515 रुपये, अनियमित टिकट के 245 मामलों से 01 लाख 24 हजार 555 रुपये तथा बिना बुक किए गए लगेज के 19 मामलों से 01 हजार 900 रुपये जुर्माना शामिल है | रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें। साथ ही रेलगाड़ी एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान जैसी गतिविधियों से बचें।
20 ट्रेनों की जाँच, 644 मामलों से 4 लाख 13 हजार रुपये से अधिक का वसूला गया जुर्माना
Read Time:2 Minute, 21 Second