• Sat. Jun 13th, 2026

दूसरी युवती से बातचीत से नाराज पीएससी की छात्रा ने की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार

0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

बिलासपुर। प्रेमी की दूसरी युवती से बातचीत से आहत होकर पीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका जरहाभाठा में किराए का मकान लेकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला सोनसरी निवासी आयुषी कुर्रे उर्फ खुशी बिलासपुर के जरहाभाठा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 20 मार्च 2026 को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि आयुषी का मुलमुला सोनसरी निवासी दीपक खाण्डे के साथ प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन शाम करीब 6 बजे दीपक उसके कमरे से निकला था। इसके बाद आयुषी लगातार उसे मोबाइल फोन कर रही थी, लेकिन वह नहीं उठा रहा था। जांच में यह भी बात सामने आई कि दीपक खाण्डे किसी दूसरी लडक़ी से बातचीत कर रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात से आहत होकर आयुषी ने आत्मघाती कदम उठाया।  सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद आरोपी दीपक कुमार खाण्डे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *