• Sat. Jun 27th, 2026

प्लेटफार्म 2-3 में मिलेगा अब नारियल पानी

0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second

बिलासपुर। बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं स्वास्थ्यर्धक पेय पदाथ उपलब्ध कराने रेलवे स्टेशन में के प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर कोकोनट कैफे जंक्शन का शुभारंभ किया। जहां यात्रियों को यात्रा के दौरान प्राकृतिक, ताज़ा एवं ऊर्जा प्रदान करने वाला पेय सहज रूप से उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हे हर मौसम में बेहतर स्वास्थ्यवर्धक पेय की सुविधा प्राप्त होगी।
इसका विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन की उपस्थिति में एक बालिका यात्री के करकमलों द्वारा कराया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षकगण, कर्मचारीगण एवं यात्रीगण उपस्थित रहे। शुभारंभ के दौरान यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी कदम बताया। यात्रियों ने कहा कि स्टेशन पर प्राकृतिक एवं ताज़ा पेय अर्थात नारियल पानी उपलब्ध होने से उन्हें स्वस्थ विकल्प मिलेगा तथा यात्रा के दौरान ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने में सहायता मिलेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों के बेहतर स्वास्थ्य तथा प्राकृतिक एवं पौष्टिक पेय पदार्थों को प्राथमिकता देने की सोच के साथ बिलासपुर स्टेशन पर कोकोनट कैफे जंक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नारियल पानी एक प्राकृतिक ऊर्जा पेय है, जिसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम एवं अन्य आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करने, थकान कम करने, शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने तथा डिहाइड्रेशन से बचाने में अत्यंत लाभकारी है। इसके साथ ही यह कम कैलोरी वाला, वसा रहित एवं प्राकृतिक पेय होने के कारण सभी आयु वर्ग के यात्रियों के लिए स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है। भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य एवं संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसी जनहितकारी एवं नवाचार आधारित सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *