• Mon. Jun 29th, 2026

200 करोड़ के अस्पताल पर राजनीति बंद करे कांग्रेस: सुशांत

0 0
Read Time:4 Minute, 3 Second

बिलासपुर। कोनी स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर भाजपा नेता सुशांत शुक्ला ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को लेकर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस नेताओं को अपने पांच साल के कार्यकाल का जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत और निर्मित अस्पताल को कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों तक शुरू ही नहीं किया। सुशांत शुक्ला ने कहा कि वर्ष 2014-15 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को मंजूरी दी थी। वर्ष 2018 में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने मशीनों सहित अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया था, लेकिन राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद भी पांच वर्षों तक अस्पताल शुरू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में अस्पताल की मशीनों का मेंटेनेंस कराया गया, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए और अस्पताल की सेवाएं शुरू की गईं। सुशांत शुक्ला ने दावा किया कि वर्तमान में अस्पताल में ओपीडी और सर्जरी दोनों सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, मेडिसिन, लैब मेडिसिन, डायलिसिस और रेडियोलॉजी जैसी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में डीएम और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है, फिर भी सिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के निजीकरण संबंधी आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि किसी सरकारी अस्पताल का निजीकरण नहीं किया जा रहा है। केवल नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन और अन्य आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए एजेंसियों के माध्यम से व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसे निजीकरण कहना भ्रामक है। सुशांत शुक्ला ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कोनी स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पूरी क्षमता के साथ संचालित होगा और बिलासपुर सहित पूरे संभाग के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। गौरतलब है कि पूर्व जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने अस्पताल के संचालन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से बने अस्पताल में अब तक गंभीर मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है और जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस पर पलटवार किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *