• Sun. Jun 28th, 2026

सीआईएसएफ जवान के मकान से साढ़े तीन लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

बिलासपुर। सीआईएसएफ जवान के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र नगद, जेवर व अन्य घरेलू सामान जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपए है, को चोरी कर भाग गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि जगदीश प्रसाद सीआईएसएफ यूनिट 3 रिजर्व बटालियन, उत्तई भिलाई दुर्ग में उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ है जो ग्राम अमसेना में रहते हंै। उनकी पत्नी उषा साहू, छोटा लडक़ा आदर्श साहू उक्त मकान में रहते हैं। 25 जून की सुबह 10 बजे घर में ताला लगाकर पत्नी व छोटे लडक़े के साथ रिश्तेदारी में दशगात्र के काम से बिरगांव थाना जरहागांव मुंगेली चले गए थे। दूसरे दिन सुबह 9 बजे वापस आकर देखे तो घर के मेन गेट का ताला व हैंडल लॉक टूटा हुआ था। अंदर कमरे, बेडरूम, पूजा घर, छोटे लडक़े रहने वाला कमरे खुला हुआ था। बेडरूम में रखी लोहे की अलमारी, लोहे के बक्से का ताला भी टूटा हुआ था। छत के ऊपर स्थित एक कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। बेडरूम में रखे अलमारी व चारों बक्से में रखा सामान पूरे कमरे में बिखरा हुआ था। बेडरूम के अलमारी में रखा पुराना इस्तेमाली 3 तोला सोने का चेन कीमती 1,08,000 रूपए, 3 तोले का सोने का नेकलेस कीमती 66 हजार रूपये, 3 तोले की 2 जोड़ी सोने की बाली कीमती 66 हजार रुपए, 3 तोले का चैन, 3 जोड़ी फुल्ली, 1 जोड़ी बाली कीमती 15 हजार रूपए , 20 तोला चांदी का करधन पुराना इस्तेमाली कीमती 4 हजार रुपए, 40 तोला का 5 जोड़ी पायल, पैर पट्टी कीमत 8,000 रूपए व नगद 1 लाख रुपए कुल जुमला 3,67,000 रूपए चोरी कर भाग गए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *