• Sun. Jun 28th, 2026

महिला पार्षद के देवर ने स्वच्छता टीम को दी जान से मारने की धमकी

0 0
Read Time:3 Minute, 12 Second

बिलासपुर। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलीथिन) जब्त करने पहुंची नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ पार्षद के देवर ने मोबाइल पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी है। पीडि़त कर्मचारियों ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्वच्छता पेट्रोलिंग टीम के निरीक्षक पवन भैयालाल चौहान ने बताया कि नगर निगम की स्वच्छता टीम शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलीथिन) के खिलाफ अभियान चला रही है। बीते शुक्रवार को टीम सिरगिट्टी क्षेत्र में दुकानों की जांच करने पहुंची थी। दोपहर करीब 12.50 बजे स्वच्छता पेट्रोलिंग टीम यदुनंदन नगर, तिफरा स्थित अपना मार्ट के पास एक डेयरी दुकान की जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान दुकान से करीब 5 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलीथिन) बरामद हुई, जिसके बाद नगर निगम की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान दुकान पर स्वच्छता एसआई पवन चौहान की दुकानदार ने वार्ड क्रमांक-6 की पार्षद सीमा संजय सिंह के देवर मुन्ना सिंह से फोन पर बात कराई। आरोप है कि बातचीत के दौरान मुन्ना सिंह भडक़ गए और जुर्माना नहीं देने की बात कहते हुए निगम कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की। साथ ही कार्रवाई करने पर धमकी भी दी। पॉलीथिन जांच अभियान के दौरान नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ कथित अभद्रता और गाली-गलौज के बाद निगमकर्मी ऑडियो रिकॉर्डिंग लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को रिकॉर्डिंग सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुन्ना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पार्षद सीमा संजय सिंह के देवर मुन्ना सिंह ने नगर निगम की स्वच्छता टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि निगम कर्मचारी कार्रवाई के नाम पर दुकानदारों पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं और अवैध वसूली करते हैं। व्यापारी इसी वजह से विरोध करते हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *