• Sun. Jun 28th, 2026

हैकर ने वकील के मोबाइल से 1.42 लाख रुपए ऑनलाइन निकाले

0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

बिलासपुर। वकील के मोबाइल को हैक करके 1 लाख 42 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया गया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तारबाहर पुलिस ने बताया कि तारबाहर विद्यानगर निवासी खेलन सोनवानी पेशे से एडवोकेट हैं। वे 27 मई को दोपहर करीब 2 बजे वे कोर्ट में थे। इसी दौरान उनका मोबाइल ऑटोमेटिक अपडेट होने लगा। मोबाइल अपडेट होने के दौरान हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने अमेजन-पे और मोबाइल बैंकिंग के जरिए 37,500-37,500 रुपए की दो ट्रांजैक्शन कर कुल 75 हजार रुपए निकाल लिए। वहीं, क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल कर 67,500 रुपए और खर्च कर दिए। इस तरह ठगों ने कुल 1 लाख 42 हजार 500 रुपए की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया। साइबर ठगों ने पकड़े जाने से बचने के लिए सीधे बैंक ट्रांसफर नहीं किया। उन्होंने पहले पैसों से ऑनलाइन गिफ्ट कार्ड खरीदे। इसके बाद उन गिफ्ट कार्ड को एक नामी गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े ई-वॉलेट में ट्रांसफर कर कैश करा लिया। पुलिस अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *