• Sun. Jun 28th, 2026

एसटीपी निर्माण में देरी करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की कमिश्नर ने दी चेतावनी

0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

बिलासपुर। मंगला स्थित 10 एमएलडी एसटीपी के निर्माण में लेटलतीफी करने पर निगम कमिश्नर एवं एमडी प्रकाश कुमार सर्वे ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर जल्द काम पूरा नहीं करने पर ब्लैक लिस्ट करने और 10 प्रतिशत पेनाल्टी लगाने की चेतावनी दी है। निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी के एमडी प्रकाश कुमार सर्वे ने आज स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विभिन्न निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। एमडी श्री सर्वे ने सबसे पहले मंगला में नाला के गंदे पानी को अरपा नदी में जाने से रोकने के लिए बनाए जा रहे 10 एमएलडी एसटीपी का निरीक्षण किया, इस दौरान काम की धीमी गति को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेका कंपनी मेसर्स श्रद्धा कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि समय रहते शीघ्र कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 प्रतिशत पेनल्टी और ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई की जाएगी। विदित है कि मंगला में स्मार्ट सिटी द्वारा 10 एमएलडी और 6 एमएलडी के दो एसटीपी बनाया जा रहा है, जिनमें से 6 एमएलडी के एसटीपी का निर्माण लगभग पूरा हो गया है,। जबकि 10 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण अभी जारी है,पूर्व में 6 एमएलडी एसटीपी के निर्माण में देरी होने पर 26 लाख की पेनाल्टी लगाई गई थी और 10 एमएलडी एसटीपी के निर्माण में भी देरी होने पर 41 लाख की पेनाल्टी लगाई जा चुकी है। इसके अलावा एमडी प्रकाश कुमार सर्वे ने कोनी स्थित कन्वेंशन सेंटर का जायजा लिया,जहां ऑडिटोरियम में चेयर इंस्टालेशन, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग समेत थोड़े बहुत कार्य बाकि है, उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुराना बस स्टैंड में ऑटोमेटेड शटल टाइप मल्टीलेवल पार्किंग भी बनाया जा रहा है,जिसे तीव्र गति से करते हुए समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए है। एमडी ने मंगला और कोनी निर्माणाधीन सडक़ का भी निरीक्षण कर कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *