• Mon. Jun 29th, 2026

एनटीपीसी सीपत के राखड़ डेम में करंट से मजदूर की मौत, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत के राखड़ डेम क्रमांक-1 में काम के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत के मामले में सीपत पुलिस ने ठेका कंपनी आईएमएस सीप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और साइट इंचार्ज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर बीएनएस की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी नूर मोहम्मद (23) कंपनी में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। 1 जून को राखड़ डेम में 100 एचपी मोटर पंप की सफाई के दौरान उसे करंट लग गया, जिससे वह डेम के पानी में गिर गया। बिजली बंद कर बाहर निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी। मर्ग जांच, गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पाया कि कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे और बिना आवश्यक सुरक्षा जांच के काम कराया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में ठेका कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन सूद और साइट इंचार्ज कुलदीप ठाकुर की लापरवाही सामने आने पर दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *