• Fri. Jul 3rd, 2026

शिक्षक सिर्फ पढ़ाएं नहीं, संस्कार भी गढ़ें: कलेक्टर संजय अग्रवाल

0 0
Read Time:4 Minute, 5 Second

बिलासपुर। जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और संस्कारों के विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि समाज के भविष्य का निर्माण करते हैं। इसलिए सेवाभाव के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिकता का विकास करना शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल, जिला मिशन समन्वयक ओम पाण्डेय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य और संकुल समन्वयक मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने बुक स्कैनिंग, विद्या समीक्षा केंद्र ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति तथा यू-डाइस प्लस पोर्टल पर विद्यार्थियों की प्रगति की समीक्षा की। निर्धारित लक्ष्य से पीछे रहने वाले संकुल प्राचार्यों और समन्वयकों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने दो दिनों के भीतर सभी लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालयों में विषयों की बेहतर अवधारणा विकसित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने प्रत्येक शनिवार को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और नैतिक शिक्षा से संबंधित गतिविधियां आयोजित करने, अधिक से अधिक पौधारोपण एवं उनके संरक्षण तथा जर्जर स्कूल भवनों में कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश भी दिए। जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले के विद्यालयों में जल्द ही 300 कन्या शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा और शिक्षकों से अपने ज्ञान एवं कौशल का सर्वोत्तम उपयोग करने का आग्रह किया। जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल ने वीएसके ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति, वेतन आहरण, विद्यालयों की स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, गणवेश वितरण, यू-डाइस अपडेट, अपार आईडी निर्माण तथा शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं जिला मिशन समन्वयक ओम पाण्डेय ने बुक स्कैनिंग के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *