• Fri. Jul 3rd, 2026

खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई: 7 मशीनें-वाहन जब्त

0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

बिलासपुर। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 मशीनों और वाहनों को जब्त किया है। साथ ही 840 घनमीटर अवैध रूप से भंडारित रेत को भी सीज किया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक, खनिज के मार्गदर्शन में 28 जून, 30 जून और 2 जुलाई को विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। खनिज विभाग की टीम ने सिलपहरी, पोड़ी, रतनपुर, दार सागर, बेलगहना, सोढ़ाखुर्द, पौसरा, सेलर, जांजी, उरतुम, मंगला, तुरकाडीह और लोखड़ी सहित कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान पोड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का उत्खनन करते हुए एक चेन माउंटेन मशीन और दो हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। सोढ़ाखुर्द में बिना वैध अनुमति के भंडारित 600 घनमीटर रेत तथा दार सागर क्षेत्र में 240 घनमीटर अवैध रेत जब्त की गई। वहीं मंगला के पाट बाबा क्षेत्र में अरपा नदी से अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक जेसीबी और एक हाइवा को पकड़ा गया। इसके अलावा जांजी और उरतुम क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त किए गए। इस तरह कुल 7 मशीनों और वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें से 6 वाहनों एवं मशीनों को सिरगिट्टी और कोनी थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है, जबकि चेन माउंटेन मशीन को मौके पर ही सीलबंद कर दिया गया। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज, वन, राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *