• Thu. Jul 9th, 2026

पेयजल की संकट से जुझ रहे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने कलेक्टोरेट में किया प्रदर्शन

0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

बिलासपुर। पिछले चार महीनों से पेयजल की संकट से जूझ रहे सैदा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पानी, बिजली, सडक़ और बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी का बोरवेल खराब होने के बाद नया बोरवेल नहीं कराया गया है। इसके कारण लोग पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं के अनुसार, कॉलोनी में पेयजल और सीवरेज की पाइपलाइनें साथ-साथ बिछी हुई हैं। पाइपलाइन में लीकेज के कारण गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। उनका दावा है कि दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। महिलाओं ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर दो से तीन दिन तक पानी नहीं मिल पाता। लगातार लो-वोल्टेज और बिजली कटौती के कारण लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। कॉलोनी की मुख्य सडक़ पूरी तरह खराब हो चुकी है। कई जगह सरिया बाहर निकल आया है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। महिलाओं ने कॉलोनी की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल निर्माण की भी मांग की। उनका कहना है कि कॉलोनी चारों ओर से खुली होने के कारण चोरी और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बिजली विभाग की जेई पर फोन नहीं उठाने और कार्यालय पहुंचने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सकरी विद्युत विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद मजबूर होकर उन्हें कलेक्टोरेट पहुंचना पड़ा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *