• Thu. Jul 9th, 2026

मस्तूरी जनपद को मिलेगा नया भवन, दिशा बैठक में केंद्रीय मंत्री का भरोसा

0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

बिलासपुर। मस्तूरी जनपद पंचायत के नए भवन की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की उम्मीद जगी है। मंगलवार को आयोजित दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू तथा कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस मांग पर संज्ञान लेते हुए जल्द भवन निर्माण की दिशा में पहल का भरोसा दिया। जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी ने बैठक में बताया कि मस्तूरी विकासखंड के गठन के समय बना जनपद कार्यालय का भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। खपरेल की छत वाले इस भवन में बारिश के दौरान जगह-जगह पानी टपकता है, जिससे कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नए भवन के निर्माण की मांग दोहराई। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्लांट के सीएसआर मद से नए भवन के निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि डीएमएफ फंड से मस्तूरी, बिल्हा, कोटा और तखतपुर विकासखंडों में 50-50 लाख रुपये की लागत से मल्टीपर्पस हॉल का निर्माण कराया जाएगा, जिसे शासी परिषद से स्वीकृति मिल चुकी है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी ने यह भी शिकायत की कि जनपद पंचायत के सीईओ जे.आर. भगत द्वारा जनप्रतिनिधियों को शासकीय योजनाओं और आवेदन प्रपत्रों की समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सीईओ को कड़ी हिदायत देते हुए निर्देश दिए कि सभी शासकीय योजनाओं, आवेदन प्रपत्रों और उनके क्रियान्वयन की जानकारी जनपद टीम एवं जनप्रतिनिधियों को नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *