• Tue. Jul 14th, 2026

हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब

0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

बिलासपुर। कोनी पुलिस ने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर वाहनों से डीजल चोरी कर उसकी खरीद-बिक्री करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का 200 लीटर डीजल, दो स्कॉर्पियो वाहन तथा डीजल चोरी में इस्तेमाल होने वाले पाइप और लोहे की छड़ जब्त की है। वहीं गिरोह के तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को ट्रेलर मालिक ने थाना कोनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके ट्रेलर में रायपुर से रवाना होने से पहले करीब 200 लीटर डीजल भरवाया गया था। चालक ने गतौरी स्थित बाबी ढाबा के पास भोजन करने के लिए वाहन खड़ा किया, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ट्रेलर की टंकी से करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो स्कॉर्पियो वाहनों में सवार कुछ लोग गतौरी के पास चोरी का डीजल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवप्रसाद उर्फ छोटू लोनिया (32), निवासी सीलपुर, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) तथा भानु प्रसाद लोनिया (37), निवासी बरपाली भदोरिया खार, थाना कोनी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। दोनों के कब्जे से 200 लीटर चोरी का डीजल, स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी-18 जेडजी-2645 एवं सीजी-10 बीke-0938, पाइप और लोहे की छड़ बरामद कर जब्त की गई। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *