• Tue. Jul 14th, 2026

चौकीदार की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिफ्तार

0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second

बिलासपुर। चौकीदार की बेरहमी से हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से स्कॉर्पियो व लाठी बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
रतनपुर टीआई निलेश पांडे ने बताया कि मेलनाडीह निवासी श्याम सिंह पोर्ते व तिरिथ राम यादव खूंटाघाट बांध में चौकीदार का काम करते हैं, जो कि कुछ दिन पहले बांध की रखवाली के दौरान नवागांव निवासी गोलू धीवर और अनिश धीवर को बांध में मछली चोरी करते हुए पकड़ा गया था। तिरिथ राम यादव द्वारा चोरी का विडियो बनाया गया। चोरी करते पकड़े जाने पर गोलू और अनिश चौकीदार तिरिथ राम के मोबाईल को तोड़ दिए थे, जिसकी शिकायत तिरिथ राम द्वारा थाने में करने पर गोलू धीवर द्वारा मोबाईल को बनवाने की बात बोलने पर दोनों पक्ष में आपसी समझौता हुआ था। मोबाईल नहीं बनवाने पर तिरीथ राम यादव, श्याम सिंह पोर्ते व विक्की ठाकुर के द्वारा गोलू धीवर के घर जाकर मोबाइल बनवाने की बात बोले थे। इसी बात से चिढक़र गोलू धीवर और अनिश धीवर, तिरिथ राम यादव और श्याम सिंह से रंजिश रखते थे।  गोलू और अनिश के द्वारा तिरिथ राम और श्याम सिंह को मारने की योजना बनाई। 11 जुलाई की रात श्याम सिंह पोर्ते और तिरीथ राम यादव खूंटाघाट बांध रखवाली करने अपने मोटर सायकल से जा रहे थे। तब कान्हा ऊर्फ गोलू धीवर, अनिश धीवर ऊर्फ छोटू व उसके साथी शुभम प्रधान अपने स्कार्पियो वाहन को मोटर सायकल के सामने अड़ा दिए, जिससे तिरिथ राम व श्याम सिंह के गिर गए। तब आरोपियों ने दोनों के साथ डंडा से मारपीट करने लगे।  श्याम सिंह पोर्ते अपनी जान बचाकर भाग गया, और तिरिथ राम यादव को गोलू धीवर, अनिश धीवर व शुभम प्रधान तीनों मिलकर जान से मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कान्हा धीवर ऊर्फ गोलू (34), अनिश धीवर ऊर्फ छोटू (22), शुभम प्रधान ऊर्फ शोभू (21) सभी निवासी नवागांव (गिरजाबंद) को गिरफ्तार किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *