• Fri. Jul 17th, 2026

रुद्र को इंसाफ दिलाने कैंडल मार्च, गूंजा वी वांट जस्टिस

0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

बिलासपुर। वेयरहाउस रोड पर सडक़ हादसे में 11वीं के छात्र रुद्र प्रताप शर्मा की मौत के बाद शहर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम परिजनों, सहपाठियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने देवकीनंदन दीक्षित चौक से नेहरू चौक तक कैंडल मार्च निकालकर रुद्र को श्रद्धांजलि दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार अभिषेक नगर, मंगला निवासी रुद्र प्रताप शर्मा महर्षि विद्या मंदिर का 11वीं कक्षा का छात्र था। रविवार सुबह 8 बजे वह ऑक्सीडेशन कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वेयरहाउस रोड पर तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल रुद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। बुधवार शाम छह बजे आयोजित कैंडल मार्च की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई। इसके बाद लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर नेहरू चौक तक मार्च निकाला। पूरे रास्ते वी वांट जस्टिस, आरोपियों को सजा दो और रुद्र को न्याय दो जैसे नारे गूंजते रहे। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा ने कहा कि नाबालिगों को वाहन देने वाले अभिभावकों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में चाहे आरोपी नाबालिग हो या बालिग, कानून के तहत कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। रुद्र के परिजनों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं प्रदर्शनकारियों ने भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *