• Fri. Jul 17th, 2026

15 दिन में शुरू होगा प्रदेश का पहला ग्रीन राइस एटीमएम

0 0
Read Time:3 Minute, 26 Second

बिलासपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बिलासपुर बड़ी पहल करने जा रहा है। जिले में प्रदेश का पहला ग्रीन राइस एटीएम स्थापित कर दिया गया है। अंतिम तकनीकी परीक्षण के बाद अगले 15 दिनों के भीतर इसका संचालन शुरू होने की संभावना है। इसके शुरू होते ही पात्र हितग्राहियों को राशन दुकानों की लंबी कतारों से राहत मिलेगी और बैंक एटीएम की तर्ज पर कुछ ही मिनटों में चावल मिल सकेगा। जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि विश्व खाद्य कार्यक्रम, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की संयुक्त पहल के तहत देशभर में 20 ग्रीन एटीएम लगाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ को तीन मशीनें मिली हैं, जिन्हें रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में स्थापित किया गया है। बिलासपुर में मशीन पूरी तरह स्थापित हो चुकी है और जल्द ही आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी। ग्रीन एटीएम का संचालन बैंक एटीएम की तरह होगा। हितग्राही को केवल अपना बीपीएल राशन कार्ड लेकर मशीन पर जाना होगा। राशन कार्ड नंबर दर्ज करते ही स्क्रीन पर परिवार का विवरण और आवंटित चावल की मात्रा दिखाई देगी। इसके बाद एंटर बटन दबाते ही निर्धारित मात्रा का चावल सीधे हितग्राही के थैले में पहुंच जाएगा। शुरुआती चरण में यह सुविधा केवल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के बीपीएल राशन कार्डधारकों के लिए उपलब्ध होगी। फिलहाल 672 बीपीएल राशन कार्ड इस मशीन से जोड़े गए हैं। जिले का पहला ग्रीन राइस एटीएम सीपत मुख्य मार्ग स्थित पटवारी प्रशिक्षण पाठशाला के पास, पानी टंकी के सामने स्थापित किया गया है। खाद्य विभाग के अनुसार मशीन प्रत्येक वितरण का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ी की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी। शुरुआती दिनों में स्व-सहायता समूह के प्रशिक्षित सदस्य हितग्राहियों को मशीन चलाने में सहायता करेंगे। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क होगी। जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने कहा कि यदि यह मॉडल सफल रहा तो भविष्य में जिले के अन्य क्षेत्रों और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी ग्रीन राइस एटीएम स्थापित किए जाएंगे। इससे राशन वितरण व्यवस्था अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *