• Thu. Jul 16th, 2026

विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा

0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

बिलासपुर। विधानसभा के मानसून सत्र में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने किसानों और आम जनता से जुड़े अहम मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने किसानों को डीएपी उर्वरक और डीजल की उपलब्धता पर सरकार से जवाब मांगा, वहीं कोटा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती का मामला भी सदन में प्रमुखता से उठाया। अटल श्रीवास्तव ने सरकार से पूछा कि क्या किसानों को उनकी मांग के अनुरूप डीएपी उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है और क्या कृषि कार्यों के लिए डिब्बे एवं जेरीकेन में डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब देते हुए बताया कि किसानों को फिलहाल लगभग 60 प्रतिशत डीएपी उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि शेष आवश्यकता की पूर्ति के लिए एनपीके, एसएसपी और नैनो डीएपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि कार्यों के लिए किसानों को डीजल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा अटल श्रीवास्तव ने कोटा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में हफ्तों तक बिजली बंद रहने और प्रतिदिन करीब 10 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा भी सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की निष्क्रियता और संसाधनों की कमी के कारण क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसका सीधा असर किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली संकट से क्षेत्रवासियों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है तथा शीघ्र समाधान की आवश्यकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *