बिलासपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका में पालकों अभिभावको तथा शिक्षा में रुचि रखने वाले लोगों की आवश्यक बैठक हुई। जहां पर भारत शासन के नियम अनुसार उनके गाइडलाइन (SMC) 2026 के अनुक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की नई दिशा निर्देश के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति में विद्यार्थियों अभिभावक संरक्षक स्थानीय प्राधिकरण का प्रतिनिधि, शिक्षाविद विषय विशेषज्ञ विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों और वंचित समूहों के प्रतिनिधि इत्यादि शामिल होंगे विद्यालय प्रबंधन समिति में संख्या बच्चों के नामांकन के आधार पर निर्धारित किया गया है इन सब के उपस्थिति में आज चुनाव किया गया जहां निम्नांकित पदाधिकारी चुने गए। जहां अध्यक्ष श्रीमती सीमा सांडे, उपाध्यक्ष साखन दर्वे, सदस्यों में मोहन श्रीवास (वार्ड 47 पार्षद) डॉ तिलग्राम साहू (वार्ड 48 पार्षद), पालक सदस्य अरुण कश्यप,बच्चा राम साहू,श्रीमती ममता धूरी,शरद साहू, शिवकुमार साहू,अनिल यादव, गणेश सूर्यवंशी, राधेश्याम दूरी श्रीमती सुनीता भार्गव, श्रीमती पुष्पा बाई, रमेश कुर्रे एवं आंगनबाड़ी से आरती सूर्यवंशी,पूर्व छात्र अंकित केवट, शिक्षाविद डी. एल वर्मा, स्वास्थ्य विभाग से द्रोण कुमार पटेल, शहनाज बेगम एवं शिक्षक सदस्य श्रीमती श्यामली त्रिपाठी, सतीश कुमार तंबोली, साथ ही शाला के प्राचार्य अर्चना जोशी पदेन सचिव नियुक्त किए गए। प्राचार्य श्रीमती अर्चना जोशी ने सभी सदस्यों को बधाई दी तथा स्कूल के प्रति विशेष लगाव के साथ कम करने की अपील की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सीमा सांडे एवं उपाध्यक्ष साखन दर्वे ने सभी का आभार जताते शाला का विकास एवं गुणवत्ता शिक्षा सभी की सहमति से कार्य करने की बात की। इस अवसर पर शिक्षक, पालक, छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रबंधन समिति के साखन दर्वे बने उपाध्यक्ष
Read Time:2 Minute, 47 Second