• Wed. Jul 22nd, 2026

डॉ. मखीजा बनें विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

0 0
Read Time:4 Minute, 15 Second

बिलासपुर। विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक 19 व 20 जुलाई को छतरपुर नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में बिलासपुर के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं विनायक नेत्रालय के संचालक डॉ. ललित मखीजा को विश्व हिंदू परिषद, छत्तीसगढ़ प्रांत का प्रांताध्यक्ष घोषित किया गया। डॉ. मखीजा इससे पूर्व विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष के दायित्व का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। डॉ. ललित मखीजा को प्रांताध्यक्ष बनाए जाने से बिलासपुर का संगठनात्मक, सामाजिक एवं धार्मिक महत्व प्रदेश स्तर पर और अधिक सुदृढ़ हुआ है। विश्व हिंदू परिषद जैसे राष्ट्रव्यापी संगठन में बिलासपुर के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं समाजसेवी को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलना पूरे जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे बिलासपुर के बढ़ते वर्चस्व, सामाजिक योगदान एवं संगठनात्मक सक्रियता का प्रतीक बताया। घोषणा के उपरांत मगरपारा रोड स्थित विनायक नेत्रालय में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रवादी संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर डॉ. मखीजा का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, विभाग मंत्री राजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता, धर्म जागरण समन्वय से भृगु अवस्थी, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एसके मनहर, राजेश तिवारी, हिंदू जागरण मंच से सौरभ दुबे, अवनेश त्रिपाठी, संजू विरानी सहित बड़ी संख्या में मित्रगण, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. मखीजा ने कहा कि, विश्व हिंदू परिषद ने मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसके लिए मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का एक बड़ा उत्तरदायित्व है। छत्तीसगढ़ प्रांत में हम विश्व हिंदू परिषद के सेवा, संस्कार, संगठन एवं सुरक्षा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की गतिविधियाँ पहुँचें तथा हिंदू समाज को और अधिक संगठित, जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाया जा सके। विशेष रूप से युवाओं को भारतीय संस्कृति, सनातन जीवन मूल्यों एवं राष्ट्रभाव से जोडऩे के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाए जाएंगे। धर्म जागरण, परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों का विस्तार तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुँच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकताओं में रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *