• Wed. Jul 22nd, 2026

मस्तूरी विधायक  के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत

0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सोमवार को मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के बसंत विहार कॉलोनी स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर के जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चित्रकांत श्रीवास, मेघनाथ खांडेकर, देवी कुर्रे, ग्रामीण महामंत्री राजू सूर्यवंशी, वीरेंद्र लैहर्षण, राकेश लैहर्षण, प्रितेश पनौरे, साहिल मधुकर, नरेंद्र दिनकर, उमेश कश्यप, प्रियेंद्र कुर्रे, छोटू खरे, प्रीतम सूर्यवंशी, ऋषभ कांत विजय, कलावती लहरे, विवेक डाहिरे, जय जय ठाकुर, अर्जुन साहू, रामेश्वर धीवर, तरुण धीवर, देवी प्रसाद यादव, क्रांति सूर्या, सरदार सिंह ठाकुर, धरम प्रकाश पारकर और वीरेंद्र पाटनवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से भेंट-मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की और आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *