• Wed. Jul 22nd, 2026

धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत

0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के मेडपार बाजार में मंगलवार सुबह खेत में धान की रोपाई करने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई महिला-पुरुष मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, करीब 15 से 20 मजदूर ट्रैक्टर में सवार होकर धान की रोपाई के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान मेडपार बाजार के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार मजदूर उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हिर्री थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा और एएसआई दिवाकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मेडपार बाजार निवासी मथुरा निषाद और बमलेश्वरी निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर चालक चंद्रशेखर पटेल पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *