• Wed. Jul 22nd, 2026

गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या

0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में गुरु-चेला विवाद ने खूनी रूप ले लिया। किन्नर समाज की गुरु-चेला परंपरा को लेकर हुए विवाद के बाद एक किन्नर ने अपने साथी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के चंद घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक तन्नू खान की मित्रता किन्नर वर्षा जान और मीरा उर्फ आशीष से थी। तीनों गुरु-भाई बताए जा रहे हैं। 20 जुलाई को तीनों जोकी स्थित मीरा के घर पहुंचे थे। उनके साथ किन्नर रिया उर्फ राकेश भी था। सभी ने साथ में शराब पी और खाना खाया। इसी दौरान तन्नू खान ने रिया से उसका गुरु बनने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया गया कि किन्नर समाज में गुरु-चेला परंपरा के तहत चेला अपने गुरु को निर्धारित राशि देता है। तन्नू ने रिया से कहा कि वह उसे अपना गुरु बनाए, अन्यथा उसे मांगने नहीं देगी। इस पर रिया ने खुद को किसी का चेला मानने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर मीरा और वर्षा ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने तालापारा निवासी राजा किन्नर को फोन कर दोनों को समझाने के लिए कहा, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इसके बाद तन्नू और रिया पैदल जोकी से तालापारा की ओर निकल गए। इसी दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हुआ और रिया ने गुस्से में आकर तन्नू खान की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात 21 जुलाई की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच एनएच-130 स्थित दलदलिहापारा बस स्टॉप के पास हुई। घटना के बाद सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रिया उर्फ राकेश (24), पिता परमेश्वर ध्रुव, निवासी सेमरचुवा बरेला, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली, हाल मुकाम जोकी ओवरब्रिज, थाना सकरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल, चप्पल और चार्जर सहित अन्य सामान बरामद किया है। सकरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 684/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *