• Wed. Jul 22nd, 2026

शराबी बेटे से तंग पिता ने की बेटे की हत्या

0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमुली में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में आए दिन घर में विवाद और मारपीट करने वाले बेटे से परेशान पिता ने गुस्से में आकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय विजेंद्र श्रीवास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजेंद्र शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर पहुंचकर परिजनों से विवाद करता था। उसकी इस आदत से परिवार के लोग लंबे समय से परेशान थे। विजेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और परिजनों से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान बेटे के आए दिन के विवाद और उत्पात से परेशान पिता मोहित राम श्रीवास का गुस्सा फूट पड़ा। आवेश में आकर उन्होंने घर में रखी कुल्हाड़ी से विजेंद्र पर हमला कर दिया। हमले में विजेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पिता मोहित राम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला शराब के नशे में हुए पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *