• Thu. Jul 23rd, 2026

चंद्रा पार्क सोसाइटी में 10 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट शुरू

0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

बिलासपुर। स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में चंद्रा पार्क वेलफेयर सोसाइटी, बृहस्पति बाजार में 10 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के सहयोग से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लगाए गए इस सौर ऊर्जा संयंत्र से सोसाइटी के कॉमन एरिया में संचालित स्ट्रीट लाइट, लिफ्ट और पानी के पंप को स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा उपलब्ध होगी। सोलर प्लांट के शुरू होने से सोसाइटी के कॉमन मीटर (बीपी क्रमांक 1002089882) की बिजली खपत में कमी आएगी और बिजली बिल में भी उल्लेखनीय बचत होगी। इसके साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सौर ऊर्जा के उपयोग से लंबे समय में ऊर्जा लागत कम होगी और इसका सीधा लाभ सोसाइटी के निवासियों को मिलेगा। यह पहल अन्य आवासीय समितियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है। सोलर प्लांट के शुभारंभ अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष श्री विठ्ठलकर, सचिव रेखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल और विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री पी.व्ही.एस. राजकुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संयंत्र की स्थापना में सोसाइटी की सदस्य डॉ. आरती पांडे और मेसर्स स्काई स्पार्क सोलर का विशेष योगदान रहा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *