• Fri. Jul 24th, 2026

पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी, घरेलू सहायिका पर संदेह

0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र के विद्या नगर स्थित पूजा अपार्टमेंट में लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने फ्लैट की आलमारी का ताला तोड़कर करीब 14 तोला सोने के जेवरात पार कर दिए। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका पर संदेह जताते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना विद्या नगर गली नंबर-5 स्थित जैन मंदिर के पास बने पूजा अपार्टमेंट की है। अपार्टमेंट की चौथी मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 401 में तेलीपारा स्थित टीचर कोचिंग से जुड़े 33 वर्षीय अभय अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहते हैं। बताया गया कि 20 जुलाई को अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने के नेकलेस, ईयरिंग, चूड़ियां, चेन, अंगूठी और चार पेंडेंट समेत करीब 14 तोला सोने के आभूषण गायब मिले। आभूषण चोरी होने की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। तत्काल घटना की सूचना तारबाहर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी फ्लैट का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस फ्लैट में आने-जाने वाले लोगों और संभावित संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है। प्राथमिक जांच के आधार पर घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और वारदात के वास्तविक आरोपी तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *