• Fri. Jul 24th, 2026

अब सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स संभालेंगे एचआईवी/एड्स जागरूकता की कमान

0 0
Read Time:3 Minute, 55 Second

बिलासपुर। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अब सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का सशक्त भागीदार बनाया जाएगा। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा बिलासपुर में कनेक्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. खेमराज सोनवानी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला का विषय एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की भूमिका रहा। कार्यशाला में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और जनसंचार के क्षेत्र में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, नियंत्रण और जागरूकता संबंधी गतिविधियों में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की सक्रिय सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, संक्रमण फैलने के तरीकों, बचाव के उपायों, समय पर जांच और उपचार के महत्व के साथ-साथ ब्रेकफ्री इंडिया और एचआईवी से जुड़े अधिनियम के संबंध में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में मौजूद भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने के लिए सही एवं वैज्ञानिक जानकारी का व्यापक प्रसार जरूरी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं और आमजन तक प्रभावी और तथ्यात्मक संदेश पहुंचाकर एचआईवी संक्रमण की रोकथाम और जागरूकता अभियान को नई गति दी जा सकती है। इस दिशा में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहायक संचालक युवा मामले, सहायक संचालक आईसी और सहायक संचालक डॉक्यूमेंटेशन एवं पब्लिकेशन ने प्रतिभागियों को एचआईवी नियंत्रण कार्यक्रमों की जानकारी दी और सोशल मीडिया के माध्यम से जनहितकारी संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिले के नोडल अधिकारी डॉ. रक्षित जोगी ने भी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करने के लिए प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। कार्यशाला में संभाग के विभिन्न जिलों के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *